Sunday, December 3, 2023
अन्य

    प्रेमिका के चक्कर में नेवरी विकास के अर्जुन सिंह ने लगाई फांसी

    रांची दर्पण (मोहसिन)। पूरे देश में आत्महत्या करने वालों की एक लाइन सी लग गई है कहीं कोई सुपरस्टार आत्महत्या कर रहा है तो कोई  किसान तो कहीं प्यार में नाकाम आशिक लॉकडाउन में जहां कोरोना से लोगों की मृत्यु दर बढ़ रही हैं, वहीं आत्महत्या कर जान गंवाने वालों की सही संख्या में बढ़ोतरी आई है।

    बुधवार को बीआईटी मेसरा ओपी थानान्तर्गत नेवरी विकास चौक स्थित सुरेश सिंह का बेटा अर्जुन सिंह (23) अपने घर में पंखे के सहारे फंदे से लटक कर आत्म हत्या कर ली। इस संबंध में बीआइटी थाना में मामला दर्ज किया गया है।

    थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि लॉक डाउन में उसके पिता परिवार के साथ अपने मूल घर बिहार के छपरा गए हुए थे। इसी क्रम में उक्त युवक नशे करने लगा था। बुधवार को शाम में जब कोई घर में नही था, उसी समय रसी का फंदा लगाकर फंखे से लटक गया।

    इसकी जानकारी होते ही उसे आनन फानन में मेदांता ले जाया गया। परन्तु रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। शव को बीआइटी पुलिस पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

    पोस्टमार्टम के बाद घर लाए जाने पर घर वालों का रो रो कर बुरा हाल था। देर शाम शव का दाह संस्कार कर दिया गया।

    ज्ञात हो कि मृतक अर्जुन सिंह बीबीए की पढ़ाई मोकमल करने के बाद नेवरी मोड़ के समीप सीमेंट दुकान चलता था।

    आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अर्जुन काफी शांत मिजाज का व्यक्ति था। अंदेशा जताया जा सकता है कि अर्जुन अपने प्रेमिका के चक्कर में आकर आत्महत्या कर लिया होगा। अर्जुन अपने घर का छोटा बेटा था। जिसे घरवाले काफी लाड प्यार से रखते थे।

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!