Home अपराध KBC विजेता बनने का लालच देकर 5 साल में 90 लाख ठगा,...

KBC विजेता बनने का लालच देकर 5 साल में 90 लाख ठगा, ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी

0

राँची दर्पण डेस्क। केबीसी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को रांची साइबर क्राइम थाना पुलिस ट्रॉजिट रिमांड पर ओडिशा से लेकर रांची पहुंची है। आरोपी ओडिशा राज्य के केद्रपाड़ा जिला के पाटकुरा थाना क्षेत्र के ओस्तापुर गांव निवासी जन्मजय दास है।

आरोपी कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित बांझेडीह निवासी से पांच साल में 90 लाख की ठगी की थी। आरोपी इंटरनेट कॉल कर केबीसी विजेता बनने की बात बोलता था।

केबीसी में आगे खेलने के लिए और अधिक पैसा जीतने के लिए झांसे में आये लोगों से सवाल पूछता और जीत का पैसा पाने के लिए जीएसटी टैक्स एवं अन्य चार्ज के नाम पर पैसा जमा करवाता था।

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के बांझेडीह निवासी प्रभु महतो को आरोपी ने वर्ष 2013 में इंटरनेट कॉल कर केबीसी जीतने की बात कही थी। इनाम की राशि लेने के लिए जीएसटी टैक्स व अन्य चार्ज की मांग की जाने लगी।

प्रभु महतो पेशे से किसान हैं। आरोपी के झांसे में आये पीड़ित ने पांच साल में विभिन्न माध्यम से 90 लाख रुपये बताये खाते पर भेजे। आरोपी के भरोसे पर प्रभु महतो ने 2017 तक पैसे ट्रांसफर करते रहा।

इसके बाद भी जीत का पैसा नहीं मिला तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले को लेकर 11 जनवरी 2018 को साइबर क्राइम थाना रांची में प्राथमिकी दर्ज की गयी। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

आरोपी जन्मजय दास साइबर ठगी मामले में जेल जा चुका है। उसपर छतीसगढ़ राज्य के राजनंदगांव और देहरादून साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज है। वर्ष 2018 में जमानत पर निकला था। लेकिन इसी वर्ष दिसम्बर माह में दूसरे मामले में जेल भेज दिया गया। पुलिस जब मामले की छानबीन में जुटी तो पता चला कि आरोपी जेल में बंद है।

इसके बाद पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रांची लेकर पहुंची। आरोपी से पूछताछ के दौरान गिरोह में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है।

झारखण्ड के ग्रामीण जीवन को प्रदर्शित करने के लिए निवेशकों को मिलेगा यूं प्रोत्साहन

अफ्रीका के माली से राँची पहुंचे प्रवासी मजदूर, सीएम का जताया आभार

मोरहाबादी कालू लामा हत्याकांड में सहयोगी समेत 2 शूटर गिरफ्तार

राँची का अमूल्य धरोहर टैगोर हिल, जहाँ से रांची शहर का दिखता है अद्भुत नजारा

320 फीट की उंचाई से छलकती झारखंड का विश्व प्रसिद्ध हुंडरू जलप्रपात

 

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version