राँची दर्पण। प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस सिकिदिरी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में में करीब 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। वहीं 10 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। सभी मजदूर महाराष्ट्र से बर्धमान जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से एक बस में सवार होकर प्रवासी मजदूर बंगाल के बर्धमान जा रहे थे। इसी दौरान सिकिदरी घाटी में पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में 18 लोगों की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निकालकर रिम्स भेजा। इसके लिए रिम्स के इमरजेंसी वार्ड को अलर्ट किया गया है। बस दुर्घटना होने के पीछे बस की स्पीड ज्यादा होना बताया जा रहा है।